Pension List not Yearly Verified Panchayat Samiti Rawatsar All Gram Panchayat
राज्य के सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियमों के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत वर्ष 2020 हेतु सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन दो माह - नवम्बर व दिसम्बर में (दिनांक 31.12.2020 तक) किया जाना है। नियमों के अनुसार प्रथम बार दिनांक 01.10.2020 के उपरान्त स्वीकृति प्राप्त पेंशनर्स के अतिरिक्त समस्त पेंशनर्स का माह नवम्बर व दिसम्बर में (दिनांक 31.12.2020 तक) में वार्षिक सत्यापन किया जाना है। दिनांक 01.10.2020 के उपरान्त स्वीकृति प्राप्त पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन आगामी वर्ष में 31 दिसम्बर तक किया जाएगा।
अतः दिनांक 01.10.2020 से पूर्व के समस्त स्वीकृति प्राप्त पेंशनर्स का माह नवम्बर व दिसम्बर में (दिनांक 31.12.2020 तक) किया जाना है। कोविड-19 की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक पेंशनर्स अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर पेंशन योजना में वार्षिक सत्यापन दिनांक 31.12.2020 तक करवाना सुनिश्चित करें अन्यथा राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियमों के अनुसार आपकी पेंशन राशि को रोक लिया जावेगा।
ई-मित्र धारको की सुविधा हेतु ग्राम पंचायत वार वार्षिक सत्यापन से शेष रहे पेंशनर्स की नाम वार सुची निम्नानुसार प्राप्त कर अपने-अपने क्षेत्रानुसार/ग्राम पंचायत वार व्यापक प्रचार-प्रसार कर दिनांक 31.12.2020 तक वार्षिक सत्यापन किया जाना सुनिश्चित करें।
नोट:- कोविड-19 की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए भौतिक सत्यापन का कार्य सम्पन्न करें।
पंचायत समिति रावतसर से सम्बन्धित अन्य जानकारी के लिए हमें फोलो करें व सुक्षाव बोक्स में अपने सुक्षाव साक्षा करें।
ग्राम पंचायतवार वार्षिक सत्यापन से शेष रहे पेंशनर्स की नाम वार सूची
Download Name Wise List

Post a Comment